किशोरियों की बैठक में टीम विस्तार पर हुई चर्चा

मुजफ्फरपुर के मड़वन प्रखंड स्थित मकदुमपुर कोदरिया गांव में आयोजित किशोरियों की बैठक में अप्पन समाचार फाउंडेशन के संस्थापक संतोष सारंग और ग्रामीण किशोरियां मीडिया प्रशिक्षण एवं शिक्षा पर चर्चा करते हुए।

मुजफ्फरपुर । अप्पन समाचार फाउंडेशन के बैनर तले सोमवार को मड़वन प्रखंड के मकदुमपुर कोदरिया गांव के वार्ड नंबर – 1 में किशोरियों की एक बैठक की गई, जिसमें अप्पन समाचार टीम के विस्तार पर चर्चा हुई। किशोरियों ने बताया कि हम में से कुछ लड़कियां आर्थिक अभाव के कारण पढ़ाई छोड़ चुकी है। अप्पन समाचार के संस्थापक अध्यक्ष संतोष सारंग ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि गांव की लड़कियों में लिखने, बोलने और मुद्दों की पहचान करने की क्षमता बढ़े।

पढ़ाई छोड़ चुकी लड़कियों को पुनः शिक्षा से जोड़ने और जीवन कौशल विकसित करने की पहल

इसके लिए हम लगातार गांव-गांव में मीडिया प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन करते हैं। जो लड़कियां पढ़ाई छोड़ चुकी हैं, उसे स्कूल से जोड़ कर उसकी पढ़ाई और जीवन कौशल पर जोर देते हैं। अपने गांव-समाज की समस्याओं को आप खुद आलेख लिख कर, वीडियो बना कर प्रशासन व सरकार के समक्ष उठा सकती हैं। बैठक के दौरान अप्पन समाचार के दो वीडियो भी दिखाए गए। निर्णय लिया गया कि 14 जून को इसी वार्ड में एक दिवसीय मीडिया प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया जाएगा, जिसमें करीब 20 किशोरियां शामिल होंगी। इस बैठक में यशोदा कुमारी पासवान, रेखा देवी, शोभा देवी, सोनी, खुशबू कुमारी, स्वाति कुमारी, साक्षी कुमारी, सोनाली कुमारी, पूजा कुमारी, अनुष्का कुमारी, अंजली कुमारी आदि मौजूद थीं।

One thought on “किशोरियों की बैठक में टीम विस्तार पर हुई चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these