- मुख्यमंत्री ने अप्पन समाचार से जुड़ीं लड़कियों के काम की खूब प्रशंसा की
पटना। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर एक अनौपचारिक मुलाकात के दौरान एएस फाउंडेशन के सहयोगी भीष्म कुमार ने सीएम सम्राट चौधरी को ‘अप्पन समाचार’ पुस्तक की एक प्रति भेंट की. साथ ही, पुस्तक की विषयवस्तु पर चर्चा करते हुए मुजफ्फरपुर जिले के पारू व साहेबगंज प्रखंड की लड़कियों के संघर्ष की कहानी एवं सामुदायिक मीडिया क्रांति से अवगत कराया. भीष्म कुमार ने बताया कि सीएम सम्राट चौधरी ने रुचि लेते हुए इस पुस्तक पर एवं अप्पन समाचार की परिकल्पना पर करीब पांच मिनट तक बात की. उन्होंने इन फायरब्रांड कम्युनिटी रिपोर्टर के काम की जम कर प्रशंसा की.