-
अप्पन समाचार के 19वें वार्षिकोत्सव-2026 को लेकर बैठक
-
15 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन
-
6 दिसंबर 2026 को पुस्तक विमोचन सह सम्मान समारोह का होगा आयोजन
पारू (मुजफ्फरपुर)। मुजफ्फरपुर जिले के पारू प्रखंड अंतर्गत चांदकेवारी में अप्पन समाचार के 19वें वार्षिकोत्सव-2026 को लेकर बैठक आयोजित की गई। संगठन के वार्षिकोत्सव को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से बैठक में आयोजन समिति का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अप्पन समाचार के फाउंडर संतोष सारंग ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से 15 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति में पंकज सिंह एवं फूलदेव पटेल को कार्यक्रम संयोजक तथा अजय सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। आयोजन समिति के अन्य सदस्यों में विनोद जयसवाल, प्रमोद भगत, राजेश रौशन, लालबाबू पटेल, लालबाबू राय, हसरत अली, कादिर, राकेश रंजन, सन्नी कुमार, सकलदेव दास, अजय शर्मा एवं अमृतांज इंदीवर शामिल हैं। बैठक के दौरान वार्षिकोत्सव की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के विभाजन तथा आयोजन को बेहतर तरीके से संचालित करने को लेकर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों से कार्यक्रम की सफलता के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर अप्पन समाचार टीम की सिमरन सहनी, रिमझिम कुमारी, काजल कुमारी, गुड़िया कुमारी एवं नेहा कुमारी सहित अन्य सदस्यों को कार्यक्रम के संचालन, संयोजन एवं आयोजन से जुड़ी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई। टीम के सदस्यों को कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरा करने की बात कही गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अप्पन समाचार के 19वें वार्षिकोत्सव-2026 को प्रभावी एवं यादगार बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।