सहमलवा गांव में स्कूली छात्राओं के बीच लेखन-जागरूकता बैठक आयोजित

Writing awareness meeting organised among school girls in Sahamlava village

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए उनकी अभिव्यक्ति क्षमता को मजबूत करना तथा महिला सशक्तीकरण की दिशा में सकारात्मक पहल को आगे बढ़ाना।

मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड अंतर्गत सहमलवा गांव में रविवार को Appan Samachar की टीम द्वारा स्कूली छात्राओं के बीच एक जागरूकता एवं मार्गदर्शन बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अप्पन समाचार के प्रतिनिधि फूलदेव पटेल ने छात्राओं को सामाजिक मुद्दों पर लेखन की भूमिका और उसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आलेख, कहानी, कविता, रिपोर्ट एवं फीचर लेखन के माध्यम से समाज की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सामने लाया जा सकता है। लेखन केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का सशक्त उपकरण भी है।

Writing awareness meeting organised among school girls in Sahamlava village

बैठक के दौरान छात्राओं को अप्पन समाचार (ऑल वूमेन न्यूज़ नेटवर्क) की कार्यप्रणाली, उद्देश्य एवं महिला सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया गया। बताया गया कि यह मंच ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और किशोरियों को पत्रकारिता एवं अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करता है, जिससे वे अपने आसपास की समस्याओं को स्वयं सामने ला सकें।

फूलदेव पटेल ने सभी छात्राओं को अप्पन समाचार से जुड़ने का आह्वान किया, ताकि वे सामाजिक विकास के साथ-साथ अपनी लेखन क्षमता, वाचन कौशल, प्रस्तुतीकरण कला तथा अन्य जीवन कौशल (Life Skills) का भी विकास कर सकें। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास से छात्राएं आत्मविश्वासी बनेंगी और भविष्य में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकेंगी।

बैठक में खुशबू, नीतू, प्रियंका, सोनम, रवीना, ममता, सोनी, सीमा, अंगूरी, प्रीति, पूजा, रागिनी सहित अन्य छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित रहीं। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की और बेटियों को ऐसे रचनात्मक मंच से जोड़ने की सहमति व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these