शाहपुर पट्टी मुसहर टोला में अप्पन समाचार टीम की बैठक

शाहपुर पट्टी मुसहर टोला में अप्पन समाचार टीम की बैठक

साहेबगंज। 01 मार्च (रविवार) को मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज प्रखण्ड अंतर्गत हुस्सेपुर रत्ती पंचायत के शाहपुर पट्टी मुसहर टोला में अप्पन समाचार की बैठक आयोजित की गई. फूलदेव पटेल की मौजूदगी में अप्पन समाचार की बैठक हुई. इस बैठक का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों को वैकल्पिक मीडिया से जोड़ना था.

बैठक में फुलदेव पटेल ने बताया कि ऐसे क्षेत्रों में जहां अखबार और मुख्यधारा की मीडिया की पहुंच सीमित है, वहां अप्पन समाचार एक सशक्त विकल्प के रूप में उभर रहा है. संस्था दलित, महादलित एवं अतिपिछड़ा समुदाय की महिलाओं को लेखन, रिपोर्टिंग, कविता एवं कहानी लेखन का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है.

बैठक में यह चर्चा की गई कि ग्रामीण वैकल्पिक मीडिया केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का उपकरण है. अप्पन समाचार की टीम गांव-गांव जाकर महिलाओं को जमीनी मुद्दों को पहचानने और उन्हें सामने लाने के लिए प्रेरित कर रही है.

इस अवसर पर प्रियंका कुमारी, संगीता कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी, रिंकू कुमारी एवं खुशी कुमारी ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई. ये सभी बेटियां अपनी मेहनत और लगन से अप्पन समाचार से जुड़कर ग्रामीण पत्रकारिता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. बैठक में अभिभावक सहिन्द्र मांझी की उपस्थिति सराहनीय रही. उन्होंने संस्था के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए बेटियों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these